डेनियल सैम्स (Daniel Sams) की तूफानी पारी और शानदार गेंदबाजी के दम पर सिडनी थंडर (Sydney Thunder) ने सोमवार को मनुका ओवल स्टेडियम में खेले गए बिग बैश लीग 2020-21 के सातवें मुकाबले में ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) को 4 विकेट से हरा दिया। ब्रिसबेन के 178 रनों के जवाब में सिडनी ने 7 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली। देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

ब्रिसबेन हीट का पारी

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रिसबेन हीटन की टीम ने क्रिस लीन की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लिन ने 44 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली। इसके अलावा जैक विल्डरमथ ने 11 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।

सिडनी के लिए जॉनथन कुक और डैनियल सैम्स ने 2-2, वहीं क्रिस ग्रीन और नाथन मैकएंड्रयू ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

सिडनी थंडर की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी की शुरूआत खराब रही और 22 रन के स्कोर तक तीन विकेट गिर गए। इसके बाद एलेक्स रॉस (34) और बैक्सटर हॉल्ट (23) ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों 80 रन तक पहुंचते-पहुंचते पवेलियन लौट गए। इसके बाद डैनिलय सैम्स ने बेन कटिंग के साथ मिलकर 69 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब लेकर गए।

Advertisement

सैम्स ने 25 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। वहीं बेन कटिंग ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए।

ब्रिसबेन के लिए जैक विल्डरमथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मैथ्यू कुह्नमन्न, मार्क स्टैकटी और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार