पिछले काफी समय से विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना होती आ रही है। भारत के क्रिकेट फैंस कहते हैं कि विराट और बाबर का कोई मुकाबला ही नहीं है जबकि पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस और वहां के कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बाबर आज़म विराट कोहली से बेहतर हैं। जबकि इस तुलना को लेकर कुछ क्रिकेट पंडित पल्ला झाड़ लेते हैं लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने इस तुलना पर विराम लगा दिया है।

Advertisement

कनेरिया का कहना है कि लोगों को बाबर की तुलना विराट से करना बंद कर देना चाहिए। कनेरिया ने स्पोर्ट्स तक पर बोलते हुए कहा, "कौन ये तुलना का खेल कर रहा है? मैं इन तुलनाओं से थक गया हूं। विराट कोहली ने दुनिया भर में जितने रन बनाए हैं, उन्हें देखें। वो एक बड़े खिलाड़ी हैं। विराट कोहली एक लीजेंड हैं और जब वो बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो उनका आभामंडल एक अलग स्तर पर होता है। बाबर विराट के करीब भी नहीं हैं, दोनों की तुलना करना तो दूर की बात है। टीआरपी के उद्देश्य से चैनल ये सब हाइप बनाते हैं। मैंने कभी दोनों की तुलना पर सवाल नहीं उठाए। नंबर्स देखें।"

Advertisement

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "जब वो दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, तो आप उनके आंकड़े देख सकते हैं।" दानिश इस बात के भी पक्ष में नहीं हैं कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में खेले। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में स्थिति खराब है और मैं नहीं चाहता कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए यहां आए। टूर्नामेंट निश्चित रूप से हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। मीडिया को हाइप मिलती है, लेकिन वास्तव में, ये एक हाइब्रिड मॉडल होगा।"

अपनी बात खत्म करते हुए कनेरिया ने कहा, “खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सम्मान दूसरी प्राथमिकता है। मुझे लगता है कि BCCI बहुत अच्छा काम कर रहा है। सभी देश इस निर्णय को स्वीकार करेंगे और चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार