ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटके पर झटके दे डाले।
पहले ही ओवर में प्रतिका रावल आउट हो गईं और उसके बाद 8वें ओवर में डार्सी ब्राउन ने एक कमाल का कैच पकड़कर शफाली वर्मा को भी पवेलियन की राह दिखा दी। ब्राउन का ये कैच इतना शानदार था कि आप उसे एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगी। ये 8वें ओवर की चौथी गेंद थी जो कि ओवरपिच थी, शफाली इस गेंद को बिल्कुल सीधा ब्राउन के हाथों में मार बैठीं।
हालांकि, ये कैच बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन ब्राउन ने अपने फॉलो-थ्रू में गजब की तेजी दिखाते हुए इस कैच को पकड़कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिला दी और शफाली का दिल तोड़ दिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।