ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) भारत के खिलाफ होने वाले आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए वॉर्नर को ग्रोइन इंजरी हो गई थी। उनकी जगह टी-20 सीरीज के लिए डी’आर्सी शॉर्ट (D'Arcy Short) को टीम में शामिल किया गया है।  

Advertisement

इसके अलावा तेज गेंदबाड पैट कमिंस (Pat Cummins) भी आखिरी वनडे और पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। कमिंस हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से आईपीएल खेलकर लौटे थे, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें भरपूर आऱाम देना चाहता है। कमिंस पहले वनडे में विकेट का खाता भी नहीं खोल सकते थे,जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 67 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा. “ कमिंस और वॉर्नर हमारे टेस्ट सीरीज की योजनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वॉर्नर रिहैब में अपनी चोट से उभरने पर काम करेंगे औऱ कमिंस के मामले में यह महत्वपूर्ण है कि हम आने वाली कठिन सीरीज के लिए अपने सभी खिलाड़ियों को मानसिक औ शारिरिक तौर पर फिट रखें। 

शॉर्ट ने अपना आखिरी मैच फरवरी 2019 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। उन्हें इस सीजन स्टैंड बाय कौ तौर पर रखा गया था और वह टीम के साथ ही ट्रेनिंग कर रहे थे। 

इससे पहले ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वह दूसरा वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। वह फिलहाल टीम के साथ बने रहेंगे। 

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैड 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच क्रमश: 4,6 और 8 दिसंबर को खेले जाएंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार