12 अक्टूबर।  दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 197 रन बना लिए हैं और उसके लिए अब फॉलोऑन से बचना लगभग नामुमकिन हो गया है। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को 601 रनों पर घोषित की थी और मेहमान टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 404 रन पीछे है। वार्नोन फिलेंडर 23 और केशव महाराज 21 रन बनाकर टिके हुए हैं।

मेहमान टीम ने लंच के बाद अपने दूसरे सत्र में दो विकेट खो दिए। सेनुरान मुथुसामी सात रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
एक छोर पर टिके कप्तान फाफ डु प्लेसिस (64) भी ज्यादा देर तक अपनी टीम को संभाल नहीं सके। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई।
नौवें विकेट के लिए फिलेंडर और महाराज के बीच अबतक 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आगे जानिए आखिर मैदान पर अपने फेवरेट रोहित से मिलने पहुंचा फैन►

 
Advertisement

इसके अलावा आजके दिन एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब एक फैन रोहित शर्मा से मिलने के लिए लाइव मैच के दौरान दर्शक दिर्घा से मैदान के अंदर जा पहुंचा।

Advertisement

इतना ही नहीं उस फैन ने रोहित के पास पहुंचकर उनके पैरों पर गिर पड़ा। फिर रोहित ने अपने फैन को उठाया और जाने के लिए कहा। लेकिन तबतक पुणे मैदान पर मौजूद सिक्योरिटी पहुंचे और फैन को उठाकर मैदान से बाहर ले गए। लेकिन एक बार फिर मैदान पर खिलाड़ियों के सिक्योरिटी को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार