डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) और टॉम ब्लंडल (Tom Blundell) की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने लीड्स में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। मिचेल और ब्लंडल पहले दिन नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में टॉम लैथम (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए।  इसके बाद विल यंग (20) और कप्तान केन विलियमसन (31) और डेवोन कॉनवे (26) शुरूआत मिलने के बाद बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। 

123 रन के कुल स्कोर पर हेनरी निकल्स (19) के रूप में न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। इसके बाद मिचेल और ब्लंडल ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए नाबाद 102 रन जोड़कर पारी को संभाला। लगातार तीन टेस्ट में दोनों ने तीसरी बार शतकीय साझेदारी की। मिचेल ने 159 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 78 रन, वहीं ब्लंडल ने 108 गेंदों में पांच चौकों की बदौलत 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले दिन इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच ने दो-दो, वही जैमी ओवरटन ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार