New Zealand vs West Indies ODI: डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों में खेलना संदिग्ध है, क्योंकि क्राइस्टचर्च में हुए पहले वनडे मैच में विजयी शतक के दौरान उन्हें ग्रोइन में चोट लग गई थी। 

Advertisement

मिचेल ने 118 गेंदों में 119 रन की शानदार पारी खेली थी, जिससे न्यूजीलैंड ने मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज की। मिचेल क्राइस्टचर्च मे ही रहेंगे औऱ स्कैन की प्रकिया से गुजरेंगे। 

Advertisement

बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स नेपियर में होने वाले दूसरे मैच लिए उनकी जगह पर टीम में आए हैं, जो आखिरी बार अप्रैल मे इस फॉर्मेट में खेले थे। निकोल्स वर्तमान में फोर्ड ट्रॉफी में टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 76.50 की औसत से 306 रन बनाए हैं। जिसमें ओटागो और ऑकलैंड के खिलाफ लगातार दो शतक शामिल हैं।

मार्क चैपमैन टीम में अन्य अतिरिक्त बल्लेबाज हैं और जिनका इस साल खेले चार वनडे में औसत 101.33 का रहा है।

इस सीजन मिचेल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, इंग्लैंड के खिलाफ ही सीरीज में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 

कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले वनडे में शतक के बाद कहा, "वह संकट से निपटने में माहिर हैं। उन्होंने अंत में एक पैर पर खड़े होकर बहुत अच्छा खेला।"

Advertisement

बता दें कि न्यूजीलैंड चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है, जो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। मोहम्मद अब्बास, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, विल ओ’रुर्के, ग्लेन फिलिप्स और बेन सियर्स चोट के कारण बाहर हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

केन विलियमसन को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार