न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) और माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने शानदार अर्धशतकों की मदद से 8 रन से हरा दिया। इस दौरान दोनों ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह जोड़ी न्यूज़ीलैंड के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनाने वाली पहली जोड़ी बनी। 

Advertisement

मिचेल ने 42 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रेसवेल ने 33 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 105(60) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में छठे विकेट के लिए न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने इस मामलें में मैकुलम और ल्यूक रोंची की साझेदारी को तोड़ दिया है। मैकुलम और रोंची दोनों ने  वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में छठे विकेट के लिए 85(43) रन की साझेदारी की। 

Advertisement

छठे विकेट के लिए T20I में न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

डेरिल मिचेल-माइकल ब्रेसवेल (बनाम श्रीलंका)- 105 (58), माउंट माउंगानुई, 2024

ब्रेंडन मैकुलम-ल्यूक रोंची (बनाम वेस्टइंडीज)- 85(43)*, ऑकलैंड, 2014

जैकब ओरम- क्रेग मैकमिलन (बनाम भारत)- 73 (32), जोहान्सबर्ग, 2007

Advertisement

रॉस टेलर-ल्यूक रोंची (बनाम वेस्टइंडीज)- 68 (43), वेलिंगटन, 2014

श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I मैच की बात करें तो न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल-माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन का स्कोर बनाया। श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फर्नांडो, महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट हासिल किये। वहीं मथीशा पथिराना ने एक विकेट चटकाया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। पथुम निसांका ने 60 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 36 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली।  दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 121 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। उन्होंने अपने 8 विकेट 6.4 ओवर में खो दिए और 43 रन ही बनाये। इस वजह से उन्हें 8 रन से मैच हारना पड़ा। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा जैकब डफी ने 3 विकेट हासिल किये। 2-2 विकेट ज़ाकारी फ़ॉल्क्स और मैट हेनरी ने लिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार