इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का न्यूज़ीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म लगातार जारी है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में दूसरे टेस्ट में भी वो सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, यहां पर रूट काफी बदकिस्मत भी रहे क्योंकि स्लिप्स में डेरिल मिचेल ने एक लाजवाब कैच पकड़ा जो शायद बार-बार नहीं पकड़ा जाता। आउट होने से पहले रूट ने सिर्फ 3 रन बनाए।

Advertisement

जो रूट का विकेट इंग्लिश पारी के 11वें ओवर में गिरा जब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने एक शानदार गेंद डाली। ये स्मिथ का दिन का दूसरा ही ओवर था, जब उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी जो कोण से अंदर आई और फिर पिच होने के बाद बल्लेबाज से दूर चली गई। रूट ने बैकफुट पर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए पहली स्लिप के पास चली गई जहां डेरिल मिचेल ने अपने दाएं तरफ डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपका।

Advertisement

इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। स्मिथ रूट के साथ ही नहीं रुके। अपने अगले ही ओवर में उन्होंने जैकब बेथेल को भी आउट कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत और मजबूत हो गई। हालांकि, इंग्लैंड को शुरुआती झटकों से उबारने का काम हैरी ब्रूक ने किया। 25 साल के  ब्रूक जब बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन था। इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ओली पोप के साथ मिलकर इंग्लैंड को दबाव की स्थिति से निकाला और सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया।

ब्रूक ने 109.9 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ब्रूक के इस शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 280 रन बनाए। ब्रूक के अलावा ओली पोप ने भी 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अब यहां से इंग्लैंड के गेेंदबाजों पर नज़र होगी क्योंकि जो मदद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मिली वो इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी मिलेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार