कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर डेविड हसी (David Hussey) आईपीएल 2022 में अब तक टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। केकेआर ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें दो में जीत मिली है। श्रेय्यर अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स औऱ पंजाब किंग्स को मात दी और आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

केकेआर की जीत में अहम रोल निभाया है गेंदबाजों ने, जिसमें सबसे आगे हैं उमेश यादव। फ्रेंचाइजी ने उमेश को मेगा ऑक्शन में आखिरी समय में खरीदा था। उन्होंने पहले तीन मैच में 8 विकेट चटकाकर पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है। 

Advertisement

उमेश यादव 2014 से 2017 तक भी केकेआर की टीम का हिस्सा रहे थे, वह 2014 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 

उमेश के अब तक के प्रदर्शन से डेविड हसी काफी खुश हैं औऱ उन्हें इस सीजन की बेस्ट खरीद बताया है। बता दें कि पहले दिन कोई खरीदार ना मिलने के बाद केकआर ने मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन उमेश और अंजिक्य रहाणे को खरीदा था। दोनों ही खिलाड़ी को केकेआर ने उनके बेस प्राइस यानी दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 

हसी ने केकेआर की ऑफिशियल वेबसाइट के हवाले से कहा, “ वह (उमेश) संभवत: इस आईपीएल की बेस्ट खरीद है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरूआती विकेट चटकाए हैं। उमेश और भरत अरुण (गेंदबाजी कोच) मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ 5-6 साल से काम कर रहे हैं। एक चीज मैं उमेश के बारे में कह सकता हूं कि वह हर मैच की तैयार रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।”

कोलकाता नाइट राइडर्स अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार