इंग्लैंड के पूर्व महान क्रिकेटर डेविड लॉयड ने एक बार फिर विराट कोहली को अंपायरों के साथ उनके व्यवहार के लिए लताड़ लगाई है। लॉयड ने अंपायरों के साथ कोहली के विवाद को 'अपमानजनक' करार देते हुए कहा कि भारतीय कप्तान ने इस पूरे दौरे पर अंपायरों पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

Advertisement

विराट कोहली ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 में सूर्यकुमार यादव को आउट दिए जाने के बाद डेविड मलान के विवादास्पद कैच पकड़ने पर सॉफ्ट सिग्नल नियम पर सवाल उठाए थे। लेकिन इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लॉयड ने कहा है कि सॉफ्ट सिग्नल पर ऑन-फील्ड अंपायरों को 'जितना संभव हो उतना अधिकार' दिया जाना चाहिए।

Advertisement

लॉयड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखते हुए कहा, "विराट कोहली ने यह भी सुझाव दिया कि इंग्लैंड अंपायरों पर 'सॉफ्ट सिग्नल' देने के लिए दबाव डाल रहा था। सबसे पहले, सॉफ्ट सिग्नल देने का अधिक से अधिक अधिकार ऑन-फील्ड अंपायरों के पास होता है। मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड ने अहमदाबाद में नितिन मेनन पर दबाव डाला, लेकिन मुझे एक बात पता है कि कोहली ने इस पूरे दौरे पर अंपायरों के साथ दबाव, बदतमीजी और उनका अपमान किया है।" 

अंपायर्स कॉल पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं लगता कि कोहली ने नतीजों को ध्यान में रखकर ये सब बातें बोली हैं। अगर अंपायर्स कॉल खत्म हो जाता है, तो जब गेंद सिर्फ बेल्स पर लग रही होगी, तो दो दिन में सभी टेस्ट मैच खत्म हो जाएंगे। एक वनडे चार घंटे में खत्म हो जाएगा। जिम्मी एंडरसन, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज़ हर पारी में आठ विकेट लेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार