South Africa vs Canada: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) ने सोमवार (9 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार पारी के दौरान इतिहास रच दिया। मिलर ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमे एक चौका औऱ तीन छक्के जड़े। 

Advertisement

मिलर टी-20 इंटरनेशनल में डेथ ओवरों में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अब डेथ ओवर मे 180.57 की स्ट्राईक रेट से 1013 रन हो गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पांड्या ने किया था, जिनके नाम डेथ ओवरों 186.93 की स्ट्राईक रेट 1030 रन दर्ज हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मिलर ने इस मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 34 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 75 रन की नाबाद साझेदारी की, जो पारी में सबसे बड़ी री।  
 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जिसमें 32 गेंदों मे 59 रन के साथ कप्तान एडेन मार्करम टॉप स्कोरर रहे।

इसके जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट गवाकर 156 रन ही बना सकी। जिसमें नवनीत धालीवाल ने 64 रन और हर्ष ठाकर ने 33 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे लुंगी एंगिडी ने 4 विकेट, मार्को यान्सेन ने 2 विकेट,कागिसो रबाडा और कोर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार