साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपने ऑल टाइम टी-20 इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ एक खास बातचीत में इस टीम का चुनाव किया।

Advertisement

मिलर ने अपनी इस टीम में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को रखा है।

Advertisement

तीसरे स्थान पर मिलर ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को जगह दी है। चौथे स्थान पर उन्होंने अफ्रीका के ही एबी डी विलियर्स को ही रखा है। मिलर की टीम में पांचवें स्थान पर युवराज सिंह को रखा है।

इस टीम में मिलर ने 2 ऑलराउंडरों को जगह दी है जिसमें साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड को रखा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, डेल स्टेन और लसिथ मलिंगा बतौर तेज गेंदबाज शामिल हैं। इस टीम में एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं जिसमें अफ्रीका के ही इमरान ताहिर का नाम शामिल हैं।

डेविड मिलर द्वारा चुनी गई ऑलटाइम टी-20 इलेवन कुछ ऐसी दिखती है-

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

क्रिस गेल, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (कप्तान), युवराज सिंह, लांस क्लूजनर, कीरोन पोलार्ड, ब्रेट ली, डेल स्टेन, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार