न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सुपर-12 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य मिला। ऐसे में कंगारू टीम को भी एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा ना हो सका। डेविड वॉर्नर पिछले काफी समय से अच्छी फॉर्म में चल रहे थे और इस मैच में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन वो दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि वॉर्नर ने टिम साउदी की मिडल स्टंप पर पड़ी गेंद पर लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए और गेंद पहले उनके बल्ले और पैड पर लगने के बाद दोबारा उनके बल्ले से टकराई और स्टंप्स में घुस गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड होने के बाद वॉर्नर का रिएक्शन देखने लायक था क्योंकि वो भी जानते थे कि अगर उनकी किस्मत अच्छी होती तो शायद उनका दूसरी बार बल्ला ना लगता और अगर लगता भी तो शायद गेंद स्टंप्स पर ना लगती।

Advertisement

वॉर्नर के इस दुर्भाग्यपूर्ण विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस वॉर्नर के लिए बुरा भी महसूस कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो कंगारू टीम को पावरप्ले में एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन पावरप्ले में ही कंगारुओं ने तीन विकेट गंवा दिए और एकतरह से मैच कीवी टीम को गिफ्ट कर दिया।

अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच हारता है तो आरोन फिंच की टीम के लिए वापसी आसान नहीं होने वाली है क्योंकि उनके ग्रुप में कोई भी टीम आसान नहीं है ऐसे में कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है कि सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार