कैनबरा, 6 दिसंबर (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ मनुका ओवल में मिली शानदार जीत के हीरो रहे डेविड वॉर्नर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर कर लिया। 115 गेंदों में 119 रन की दमदार पारी खेलकर वॉर्नर ने अपने वन डे करियर का दसवां शतक जड़ा।

कोहली और अनुष्का ने अपने दोस्त के बर्थडे में किया नागिर डांस, जरूर देखें

Advertisement

इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 85 पारियों में यह खास मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही सबसे तेज 10 वन डे शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। साल 2016 वॉर्नर के लिए शानदार रहा है। उन्होंने इस कैलेंडर ईयर में खेली गई 22 पारियों में 6 बेहतरीन शतक लगाए हैं। जबकि 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करियर की शुरूआत करने के बाद उन्होंने 63 पारियों में केवल 4 शतक बनाए थे।

वायरल VIDEO: कोहली का धोनी ने बनाया मजाक, युवराज सिंह ने भी ली चुटकी

सबसे तेज 10 वन डे शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक है। डि कॉक ने सिर्फ 55 पारियों में ही 10 शतक जड़े थे। उनके बाद उनके ही हमवतन खिलाड़ी हाशिम अमला है जिन्होंने 57 पारियों में यह कमाल किया।  इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले धोनी के लिए बुरी खबर, बाहर हो सकते हैं वनडे सीरीज से..

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 80 पारियों में 10 शतक जड़कर विराट तीसरे नंबर पर हैं। वॉर्नर (85 पारियों ) के बाद पांचवें नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मार्क वॉ हैं जिन्होंने 125 पारियों में 10 शतक बनाए थे। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 वन डे जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।  मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया में वापसी कर रहा है यह सलामी बल्लेबाज़

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार