सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) हमेशा से डेविड वॉर्नर (David Warner) का फेवरिट टेस्ट वेन्यू रहा है। वॉर्नर ने इस मैदान पर 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 741 रन बनाए हैं। इस मैदान पर वॉर्नर ने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं लेकिन बीते छह साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वॉर्नर इस मैदान पर पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने पांच के निजी योग पर वॉर्नर को स्लिप में कैच कराकर गुरुवार को शुरू हुए सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया।

Advertisement

बीते छह साल में खेले गए पांच टेस्ट मैचों की बात करें तो वॉर्नर ने हर मैच में कम से कम एक एक अर्धशतक या शतक जरूर लगाया है। खासतौर पर पहली में वॉर्नर का बल्ला जरूर चला है।

2014-15 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था तब वॉर्नर ने पहली पारी में 101 और दूसरा पारी में चार रन बनाए थे। इसी तरह 2015-16 में विंडीज के खिलाफ वॉर्नर ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इसके बाद 2016-17 में वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर 113 और 55 रनों की पारी खेली थी। इसी तरह 2017-18 में एशेज सीरीज के दौरान वॉर्नर ने इस मैदान पर 56 रन बनाए थे।

भारत के साथ जारी इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 2019-20 सत्र में न्यूजीलैंड का सामना किया थ और उस मैच में वॉर्नर ने 45 और 111 नाबाद रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

अब देखना यह है कि वॉर्नर दूसरी पारी में अच्छी पारी खेलकर अपने इस रिकार्ड को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार