28 मार्च, (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. शनमुगम ने कहा की हम जल्द ही अपने नए कप्तान के नाम का एलान करेंगे। 

Advertisement

बता दें कि नए कप्तान की रेस में टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन और केन विलियमसन का नाम सबसे आगे है। धवन पहले भी हैदराबाद के कप्तान रह चुके हैं। वहीं विलियमसन तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड टीम की कप्तान हैं। 

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंद से छेड़छाड़ के इस विवाद में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट को टेस्ट टीम से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड आज देर रात तक इन तीनों की सजा का एलान करेगा। खबरों के अनुसार इन तीनों खिलाड़ियों पर एक साल का बैन लग सकता है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार