सनराइजर्स हैदारबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की धीमी पिचों पर अपनी बल्लेबाजी में बदलाव कर रहे हैं, वह 2009 की तरफ खेल रहे हैं और अपनी टीम का आगे से नेतृत्व कर रहे हैं। 

Advertisement

वॉर्नर ने मंगलवार रात को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी और 194.11 की औसत से 34 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली थी। इस पारी ने दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया था और हैदराबाद को मजबूत स्कोर दिया था।

Advertisement

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, "मैं 2009 की तरफ देख रहा हूं और अपने पैर थोड़े ज्यादा खोल रहा हूं। मैंने शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी ले ली है और गेंदबाजों पर प्रहार किए हैं। इस तरह की परिस्थितियों में अलग तरह की क्रिकेट खेलना मुश्किल है।"

पिछले मैच से पहले वॉर्नर थोड़ा संभलकर खेल रहे थे, क्योंकि वह एक एंकर का रोल निभाना चाहते थे। यह रणनीति तभी काम करती जब जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे का बल्ला चलता।

वॉर्नर ने तीन पार 40 का स्कोर किया है और कुछ अर्धशतक जमाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150 रहा है। एक बार यह 100 के नीचे भी चली गई थी।

वॉर्नर ने जो बदलाव किए हैं, उनका प्रभाव अच्छा रहा है, क्योंकि वॉर्नर के आक्रामक रवैये ने दिल्ली कैपिटल्स के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को बिखेर दिया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार