Akash Deep And Glenn Phillips Video: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने शुक्रवार, 27 नवंबर को क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के पहले दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 64 गेंदों पर 5 चौके लगाकर नाबाद 36 रन बनाए। हालांकि इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब आकाश दीप (Akash Deep) ने ग्लेन फिलिप्स को दिन में तारे दिखाए और उन्हें एक सनसनाता गेंद सीधा हाथ में मारा।

ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 66वें ओवर में देखने को मिला। ग्लेन फिलिप्स मैदान पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। वो डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए थे। अभी उन्होंने एक रन भी नहीं बनाया था। इतने में ही आकाश दीप ने उन्हें एक आग उगलती बैक ऑफ लेंथ गेंद से टेस्ट किया। यहां ही ग्लेन फिलिप्स चकमा खा गए।

वो गेंद की उछाल को समझ नहीं पाए। ऐसे में वो सीधा फिलिप्स के हाथों के ग्लव्स पर टकराई। इस दौरान उनका निचला हाथ बल्ले से हट गया। हाथ पर गेंद लगने का इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि ग्लेन फिलिप्स दर्द से तड़प उठे। वो संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में तुरंत ही मेडिकल टीम उनकी मदद करने मैदान पर आई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

राहत की खबर ये है कि ग्लेन फिलिप्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वो एक बार फिर बैटिंग करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दिन के अंत तक बल्लेबाज़ी की। एक बार फिर बता दें कि ग्लेन फिलिप्स के खेल के पहले दिन 64 गेंदों पर नाबाद 36 रन जोड़े। बात करें आकाश दीप की तो उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया। आकाश ने 21 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट निकाले।

मैच का हाल: क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन के खेल के अंत तक 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। मैदान पर टॉम ब्लेंडल (110 गेंदों पर 49 रन) और ग्लेन फिलिप्स (59 गेंदों पर 36 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार