डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टेस्ट करियर के अंत के साथ वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। 

Advertisement

सोमवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वॉर्नर ने कहा,"मैं निश्चित तौर पर वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं।यह कुछ ऐसा था जो मैंने वर्ल्ड कप के दौरान कहा था। भारत में वर्ल्ड कप जीतना, मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है।" 

Advertisement

“ इसलिए मैं आज यह फैसला लूंगा, उन फॉर्मेट्स से संन्यास लेने के लिए, जो मुझे दुनिया भर में कुछ अन्य लीगों में खेलने की अनुमति देता है और वनडे टीम भी थोड़ी आगे बढ़ेगी। मुझे पता है कि आगे चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। अगर मैं दो सालों में अच्छा क्रिकेट खेलता हूं और मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा।”

वॉर्नर ने वनडे में 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए हैं, और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। शतकों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं, सिर्फ रिकी पोंटिंग से पीछे, जिन्होंने 205 पारी ज्यादा खेली हैं।

Also Read: Live Score

पहले से ही माना जा रहा थआ कि वॉर्नर अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। क्योंकि वह इंटरनेशनल लीग टी-20 में दुबई कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार