ऑस्टेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डेविड वॉर्नर आए दिन कोई न कोई पोस्ट या वीडियो शेयर करते हुए फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। डेविड वॉर्नर का बॉलीवुड से खासा लगाव है जिसके चलते वह कभी बाहुबली बनकर या फिर गोलमाल के अजय देवगन के अवतार में सोशल मीडिया पर फनी स्टफ शेयर करते हैं।

Advertisement

वॉर्नर ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस फनी वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए वॉर्नर ने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखा, 'इस फिल्म और एक्टर का नाम बताएं?' ज्यादातर लोगों ने डेविड वॉर्नर के सवालों का सही जवाब दिया।

Advertisement

वहीं डेविड वॉर्नर ने कमेंट के जरिए उस शख्स का नाम बताया है जिसकी मदद से वह सोशल मीडिया पर फनी वीडियो क्लिप बनाते हैं। डेविड वॉर्नर ने कमेंट कर उस शख्स का नाम बताते हुए लिखा, ' मेरे इन सब फनी वीडियो क्लिप के पीछे जिस व्यक्ति का हाथ है वह नवनीत गनपति हैं।'

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय टीम के साथ 3 T-20, 3 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा डेविड वॉर्नर और उनकी टीम के लिए काफी अहम होने वाला है। वहीं अगर भारतीय टीम की बात करें तो कप्तान कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद पितृ्त्व अवकाश के चलते स्वदेश लौट आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार