पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान टिम पेन (Tim Paine) सुर्खियों में हैं। एक महिला के साथ अश्लीलता की सारी हदें पार करने के चलते उन्हें ना सिर्फ माफी मांगनी पड़ी बल्कि कप्तानी तक छोड़नी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पेन की हर जगह से आलोचना की जा रही है।

Advertisement

इसी बीच इस पूरे मामले पर डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) दोगली नीति अपना रही है, क्योंकि एकतरफ वो ये मैसेज दे रहे हैं कि एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के लिए ये करना गलत था लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए ये करना ठीक है।"

Advertisement

कैंडिस वार्नर ने 2 जीबी रेडियो से बातचीत के दौरान कहा, "वो (सीए) ये कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान के लिए ऐसा करना ठीक नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए ये ठीक है। एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की पत्नी के रूप में, ये थोड़ा चिंताजनक है और ये मुझे चिंतित करता है।"

आपको बता दें कि ये पूरा मामला 2017 का है। 2017 में जब ये घटना सामने आई थी, तब टिम पेन को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि टिम पेन ने आचार संहिता का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं किया है। लेकिन, अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए पेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार