ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अगर ऑस्ट्रेलिया पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही है तो इसके पीछे मैन ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर (David Warner) का योगदान सबसे अहम रहा है। ये वही वॉर्नर हैं जिनके लिए पिछला कुछ समय बहुत ही खराब रहा था।

Advertisement

आईपीएल 2021 में  वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तानी से हटाने के साथ ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था। इस दौरान वॉर्नर को आउट ऑफ फॉर्म, बूढ़ा खिलाड़ी और स्लो भी कहा गया था लेकिन अब जब वो टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बन चुके हैं तब उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर (Candice Warner) ने इस मौके का फायदा उठाते हुए आलोचकों को झाड़ लगाई है।

Advertisement

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनते ही आलोचकों को आईना दिखाया है। वॉर्नर को आउट ऑफ फॉर्म और बूढ़ा कहने वालों को कैंडिस का ये ट्वीट जरूर देखना चाहिए।कैंडिस ने वॉर्नर की मैन ऑफ द टूर्नामेंट वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आउट ऑफ फॉर्म!!’ ज्यादा बूढ़ा और स्लो! बधाई हो डेविड वॉर्नर।’

वॉर्नर की पत्नी का ये ट्वीट उन सभी आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा है जो डेविड वॉर्नर पर सवाल उठा रहे थे। आपको बता दें कि वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में 289 रन बनाए हैं जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार