हैदराबाद, 13 मई (CRICKETNMORE)| बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर रहे आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड व़ॉर्नर ने आईपीएल के 12वें सीजन में दमदार वापसी की और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

Advertisement

वह लीग के 12वें सीजन में सबसे ज्याद रन बनाने के कारण औरेंज कप के हकदार रहे। 

Advertisement

व़ॉर्नर ने इस सीजन 12 मैच खेले और 69.20 की औसत से 692 रन बनाए। इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। व़ॉर्नर ने इस सीजन तीन मैच कम खेले क्योंकि विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बीच में से स्वदेश लौटना पड़ा। व़ॉर्नर के जाने के बाद हैदराबाद दो लीग मैच और प्लेऑफ में एक एलिमिनेटर मैच भी खेला था। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रहा। 

दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रहे। राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक के दम पर 593 रन बनाए। राहुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा। 

 

तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के क्विंटन डी कॉक हैं। जिन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 35.26 की औसत से 529 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी जमाए। डी कॉक ने इस सीजन एक पारी में सर्वाधिक 81 रन बनाए। 

छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चौथे स्थान पर रहे। धवन ने 16 मैचों में 34.73 की औसत से 521 रन अपने खाते में डाले। धवन ने अपनी टीम के लिए पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रहा। 

Advertisement

पांचवें नंबर वो कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने जिन्होंने इस सीजन अपनी कई पारियों से कोलकाता को हार से मुंह से बाहर निकाला। रसेल ने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए। रसेल ने चार बार 50 का आंकड़ा पार किया। रसेल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रहा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार