पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को यहां आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद हफीज की दो टप्पे की गेंद पर मिड-विकेट की ओर छक्का लगाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की आलोचना की थी। 

Advertisement

इस पर ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने अपने बल्लेबाज की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह क्रिकेट में अब तक देखी गई सबसे अच्छी चीजों में से एक था।" वॉर्नर जो अब टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान हफीज की एक दो टप्पे की आई गेंद को छोड़ने की वजाय उसे हिट कर दिया। इस पर गंभीर ने उनकी आलोचना की। उन्होंने वॉर्नर द्वारा खेल की भावना का खराब प्रदर्शन कहा।

Advertisement

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने स्पोर्ट्सडे को बताया कि, "यह क्रिकेट में अब तक देखी गई सबसे अच्छी चीजों में से एक था।" सेमीफाइनल में उनके पास दो टप्पे पर गेंद आई थी, इसके बाद जिस तरह से उन्होंने छक्का मारा, वह अविश्वसनीय था। उन्होंने गेंद को बेहतर तरीके से खेला और अंजाम तक पहुंचाया।
लैंगर ने कहा, "डेविड वॉर्नर आपकी टीम में मुक्केबाज कॉनर मैकग्रेगर और फ्लॉइड मेवेदर की तरह हैं। वह टू इन वन हैं। वह अपना काम बखूबी करना जानते हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। वह हमेशा रनों की तलाश में रहते और हम आशा करते हैं कि फाइनल में भी वह इसी तरीके से खेले।

गंभीर ने इस शॉट को शर्मनाक बताते हुए ट्वीट कर कहा, "वॉर्नर द्वारा खेल की भावना का खराब प्रदर्शन!" उनके इस ट्वीट को आर अश्विन ने भी रीट्वीट किया।
उधर, कमेंटेटर मार्क निकोलस ने भी वॉर्नर की तारीफ की और उस हिट को अवर्ल्डसनीय करार देते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा पहले कभी देखा है।

दुबई के मैदान पर रविवार (14 नवंबर) को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होना है। दोनों ने सेमीफाइनल में दो शीर्ष क्रम की टीम पाकिस्तान और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार