इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) के पास भारत के खिलाफ गुरुवार (18 मार्च) खेले जाने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। मलान ने अब टी-20 इंटरनेशनल में खेली अपनी 22 पारियों में 921 रन बनाए हैं।

Advertisement

मलान अगर चौथे टी-20 इंटरनेशनल में 79 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम से आगे निकल जाएंगे।

Advertisement

आजम ने 26 पारियो में अपने 1000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। आजम ने इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। जिन्होंने 27 पारियों में यह कारनामा किया था।  

हालांकि इस सीरीज में मलान पहले तीन टी-20 मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने क्रमश: 24, 24* और 18 रनों की पारी खेली है।  
मलान की टी-20 इंटरनेशनल में 51.16 की शानदार औसत हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं।

जेसन रॉय भी 1000 के करीब

विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय 1000 रन पूरे करने की कगार पर है। उनके नाम 31 पारियों में 994 रन दर्ज हैं। भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 के दौरान जॉनी बेयरस्टो के लिए इस फॉर्मेट में 1000 रन पूरे किए थे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार