4 जनवरी। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 24 रन किसी नुकसान पर बना लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से 598 रन पीछे हैं।
Advertisement
हालांकि भारत के पास एक विकेट लेने का मौका था लेकिन उस्मान ख्वाजा का कैच ऋषभ पंत ने टपका किया था। स्कोरकार्ड
Advertisement
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रनों पर घोषित कर दी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत (159) नाबाद रहे।
भारत की पारी में पंत के अलावा, चेतेश्वर पुजारा (193) ने भी शतकीय पारी खेली। हालांकि, वह इसे दोहरे शतक में तब्दील नहीं कर पाए। इसके अलावा, मयंक अग्रवाल ने 77 और रवींद्र जडेजा ने 81 रनों का अहम योगदान दिया।