Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार, 08 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि दिल्ली के मैदान पर ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने 204 रन का स्कोर डिफेंड करके दिल्ली कैपिटल्स से 14 रनों से जीता। इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों पर 44 रन ठोके थे, वहीं सुनील नारायण ने 3 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

DC vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 08 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में चार रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।

Advertisement

बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17.3 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में 37.3 ओवर के खेल में 314 रन बने और 9 विकेट गिरे।

DC vs KKR Head To Head Record

कुल - 35
दिल्ली कैपिटल्स - 15
कोलकाता नाइट राइडर्स - 19
बेनतीजा - 01

Advertisement

DC vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

DC vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और वरुण चक्रवर्ती अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

DC vs KKR Probable Playing XI

Delhi Capitals Probable Playing XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर/आकिब नबी।

Advertisement

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी. वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे। 

DC vs KKR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

DC vs KKR Match Prediction, DC vs KKR Pitch Report, Today's Match DC vs KKR, IPL 2026, DC vs KKR Prediction, DC vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार