IPL 2022 DC vs MI: आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने दमदार गेंदबाजी के दमपर सभी को प्रभावित किया। कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 18 रन खर्च करके 3 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने कप्तान रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का विकेट झटककर मुंबई की कमर तोड़ दी।

Advertisement

2018 के बार ऐसा पहली बार हुआ है कि कुलदीप यादव ने एकसाथ 2 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप यादव के साथ बीता कुछ वक्त अच्छा नहीं गुजरा है। कुलदीप यादव टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से तो अंदर बाहर होते ही रहते हैं लेकिन, उनको इससे पहले आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल होने में मसक्कत करना पड़ा था। कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स में इस सीजन शामिल हुए हैं। इससे पहले कुलदीप यादव केकेआर टीम का हिस्सा थे।

Advertisement

सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के टीम में होने के चलते कुलदीप यादव को लगातार केकेआर की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया और एक पल के लिए ऐसा लगा कि मानो कुलदीप यादव का आईपीएल करियर भी संकट में आ चुका है। हालांकि, कुलदीप किस कैलिबर के गेंदबाज हैं उन्होंने आईपीएल 2022 के पहले मैच में उसे साबित कर भी दिया।

ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और कुलदीप ने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। वहीं अगर मुंबई इंडियंस और केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के नाबाद 81 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज खलील अहमद रहे। खलील अहमद ने 4 ओवर मे 27 रन देकर 2 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार