Advertisement

DC vs MI: 4 बॉल तक किया परेशान 5वीं पर मिला करारा जवाब, रोहित शर्मा ने 5 करोड़ के गेंदबाज को दिखाया आईना

IPL 2022 DC vs MI के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद को करारा जवाब दिया। खलील अहमद ने हिटमैन पर दबाव बनाने का भरसक प्रयास किया था।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 27, 2022 • 16:29 PM
Delhi vs Mumbai Rohit Sharma hits Khaleel Ahmed for 4 DC vs MI
Delhi vs Mumbai Rohit Sharma hits Khaleel Ahmed for 4 DC vs MI (Rohit Sharma hits Khaleel Ahmed for 4 )
Advertisement

Rohit Sharma Vs Khaleel Ahmed: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लय में नजर आए और उन्होंने पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हालांकि,पावरप्ले के अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने रोहित शर्मा को जमकर परेशान किया। रोहित शर्मा शुरुआती 4 गेंदों पर खलील अहमद के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए और चौथी गेंद पर अगर शार्दुल ठाकुर ने कैच ना छोड़ा होता तो रोहित का काम तमाम हो गया था।

शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा और उन्हें जीवनदान मिला वहीं उसके बाद ओवर की अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने सारी कसर निकाल दी। रोहित शर्मा आगे बढ़े और ऑफ साइड की दिशा में करारा चौका जड़ दिया। एक पल के लिए इस शॉट को देखकर ऐसा लगा कि मानो रोहित शर्मा ने गेंदबाज को तमाचा जड़ा हो।

Trending


इस प्रकार रोहित शर्मा ने अपने ऊपर बन रहे दबाव को कम किया और गेंदबाज को करारा जवाब दिया। हालांकि, इसके बावजूद रोहित शर्मा ज्यादा लंबी पारी ना खेल सके और 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को कुलदीप यादव ने आउट किया।

बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपटिल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम इस मैच में केवल 2 ओवरसीज प्लेयर के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम से भी टिम डेविड सहित कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है।

यह भी पढ़ें: 'वो प्रेग्नेंट थी और बच्चे को रखने की भीख मांग रही थी'


Cricket Scorecard

Advertisement