11 फरवरी। डीडीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी के साथ अंडर 23 टीम के ट्रायल के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो जानलेवा साबित हो सकती थी। हुआ ये कि अमित भंडारी जब अंडर 23 टीम के खिलाड़ियों का ट्रायल ले रही थे तभी दो लोग आए भंडारी के साथ बहस करने लगे।

Advertisement

बहस करने के बाद वो लोग चले तो गए लेकिन फिर थोड़ी ही देर में 15 से 16 लोग एक साथ वापस आए और उऩके हाथों में हॉकी स्टिक, लोहे की छड़े और साइकिल की चेन थी।

Advertisement

सभी लोगों ने मिलकर अमित भंडारी पर प्रहार करने लगे। आपको बता दें कि अमित भंडारी को इससे भारी चोट आए और उनके साथी सुखविंदर सिंह ने और लोगो के साथ मिलकर सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल में भर्ती  कराया गया।

खबरों की माने तो अंडर 23 ट्रायल में भाग ले रहे एक खिलाड़ी का काम है जिसका चयन नहीं हुआ और उसने बाद में अमित भंडारी पर अपने दोस्तो के साथ हमला किया है। आपको बता दें कि अमित भंडारी अस्तपताल में भर्ती है और जब वो इस बारे में अपना बयान देंगे तभी पूरे मामले के बारे में पता चलेगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार