रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने तीन बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों के चलते सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में मुंबई इंडियंस के सामने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को छोड़कर सभी का बल्ला चला। एरॉन फिंच और देवदत्त पड्डीकल की सलामी जोड़ी ने अर्धशतक जमाए। इन दोनों के बाद अब्राहम डी विलियर्स ने भी अर्धशतक जमाया। अंत में शिवम दुबे ने भी लंबे शॉट्स मार टीम को 200 के पार पहुंचाया।

Advertisement

पड्डीकल और फिंच की सलामी जोड़ी ने बैंगलोर को ठोस शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए नौ ओवरों में 81 रन जोड़े।

Advertisement

अर्धशतक पूरा करने के बाद फिंच, ट्रेंट बाउल्ट के जाल में फंस गए और केरन पोलार्ड को कैच दे बैठे। फिंच ने 52 रन बनाने के लिए 35 गेंदें खेली जिनमें से सात चौके और एक छक्का मारा।

बीते दो मैचों में रन न बनाने वाले विराट कोहली इस मैच में भी तीन रनों से आगे अपने निजी स्कोर को नहीं ले पाए। राहुल चहर ने उनका विकेट लिया।

दो जल्दी विकेट गिरने का पड्डीकल पर असर नहीं पड़ा था। वह अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से अब्राहम डी विलियर्स भी तेजी से रन बना रहे थे।

फिंच को आउट करने वाले बाउल्ट ने ही पड्डीकल को पवेलियन भेजा। 154 के कुल स्कोर पर पड्डीकल का कैच भी पोलार्ड ने पकड़ा। पड्डीकल ने 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।

Advertisement

फिर डी विलियर्स हावी हो गए। उन्होंने दुबे के साथ मिलकर आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे। आखिरी पांच ओवरों में बैंगलोर के हिस्से 78 रन बनाए।
डी विलियर्स 24 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अफनी पारी में चार चौके औ चार छक्के मारे। दुबे ने 10 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका मारा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार