इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की शुरूआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए राहत की खबर आई है। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर कोरोना से ठीक होकर वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं। टीम से जुड़ने से पहले हुए उनके दोनों कोरोना टेस्ट निगेटिव आए। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने बुधवार शाम चाहर के ट्रेनिंग पर लौटने की तस्वीर भी ट्वीट की। 

Advertisement

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने ईएसपीएनक्रिकइनफो को बताया, “भारतीय बल्लेबाज (ऋतुराज गायकवाड़) को छोड़कर,जो अभी क्वारंटाइन मे हैं, बाकी सब वापस आ गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज (दीपक चाहर) का दो बार टेस्ट निगेटिव रहा और वह टीम के साथ जुड़ गए हैं।”

विश्वनाथ ने बताया कि ऋतुराज क्वारंटाइन में हैं, वह ठीक हैं औऱ उन्हें कोई लक्ष्ण नहीं हैं। 

सुपर किंग्स की तैयारियों को बड़ा झटका लगा था जब अगस्त के अंत में टीम के दो खिलाड़ियों समेत कुल 13 खिलाड़ियों के कोरोनो पॉजिटिव होने की खबर आई थी। दो खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी टीम ने सबसे देरी (4 सितंबर) से ट्रेनिंग शुरू की। 

आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार चाहर और गायकवाड़ को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना था और फिर उनके दो टेस्ट निगेटिव आने जरूरी थी। खबरों के अनुसार गायकवाड़ का क्वारंटाइन का समय 12 सितंबर को खत्म हो जाएगा।  

Advertisement

बता दें कि सीएसके के दो दिग्गज खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस साल के आईपीएल से नाम वापस ले लिया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार