Deepak Chahar Injury Update: आईपीएल के 15वें एडिशन का आगाज 26 मार्च से होगा, जिससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज़ दीपक चाहर सीएसके के साथ मिड अप्रैल तक जुड़ सकते हैं, जिस वज़ह से अब टीम को राहत की सांस मिली होगी।

Advertisement

सीएसके की टीम ने मेगा ऑक्शन के दौरान दीपक चाहर को 14 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर एक बार फिर अपनी टीम के साथ जोड़ा था, लेकिन मेगा ऑक्शन के कुछ समय बाद ही ये स्टार गेंदबाज़ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गया। इस घटना के बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद दीपक इस आईपीएल सीज़न में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि इस स्टार खिलाड़ी की मिड अप्रैल यानि अप्रैल के मध्य तक सीएसके की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

Advertisement

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक को चोट के कारण सर्जरी कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन उन्होंने आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए सर्जरी करवाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में अब सीएसके की टीम चाहती है कि जल्द से जल्द ये गेंदबाज टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में जोड़े ताकि वो दीपक को मॉनिटर कर सके। हालांकि इस समय वह एनसीए में रिहैब पर है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के बीच एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी फिटनेस पर काम करते नज़र आ रहे थे। दीपक चाहर बीते समय में सीएसके और भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं,क्योंकि इस तेज गेंदबाज़ ने अपनी बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाज़ी से भी दिग्गजों को प्रभावित किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार