भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बुधवार (17 नवंबर) से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया का ओपनिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा ये अभी भी एक सवाल है। हालांकि, इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर ने एक ऐसी खबर दी है जिसने फैंस को हैरान करके रख दिया है।

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और केएल राहुल के रूप में कई ओपनर्स मौजूद हैं। हालांकि, इन सब में से कौन खेलेगा और कौन ओपनिंग करेगा, इसका जवाब मैच के दौरान ही चल पाएगा लेकिन जयपुर में खेले जाने वाले पहले टी-20 से पहले दीपक चाहर ने एक ट्वीट किया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

दीपक चाहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज रात मेरे घरेलू मैदान पर पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।' इस ट्वीट के कैप्शन में चाहर ने एक हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है जो शायद इस तरफ इशारा करता है कि उन्होंने ये ट्वीट मज़ाकिया अंदाज़ में किया है।

टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की ये पहली सीरीज है ऐसे में दुनियाभर के भारतीय फैंस इस सीरीज पर नज़रें गाड़े हुए बैठे होंगे और कहीं न कहीं फैंस कीवी टीम से वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी लेने की उम्मीद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार