भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ 1 जून, 2022 को शादी कर ली और हाल ही में शादी के बाद अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और टीम के साथियों के लिए एक रिसेप्शन भी दिया। इस दौरान भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी चाहर के रिसेप्शन में रौनक लगाने के लिए पहुंचे। इस रिसेप्शन में अधिकांश चेहरे तो जाने-पहचाने थे लेकिन एक चेहरा ऐसा भी था जिसे देखकर भारतीय फैंस को लगा कि वो पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली है।

Advertisement

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, ईशान किशन और ऋषभ पंत दीपक चाहर के साथ खड़े हुए हैं। हालांकि, ऋषभ पंत के साथ जो खिलाड़ी खड़ा है उसे देखकर फैंस कन्फ्यूज़ हो गए कि हसन अली इस शादी में क्या कर रहे हैं। कई फैंस तो जमकर मज़े लेते हुए दिख रहे हैं। अगर आप भी इसी कन्फयूज़न में हैं कि ये खिलाड़ी आखिरकार है कौन, तो चलिए हम इस राज़ से पर्दा उठा देते हैं।

Advertisement

इस तस्वीर में आप जिस खिलाड़ी को हसन अली समझ रहे हैं। दरअसल, वो मिस्ट्री मैन दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद हैं। 24 वर्षीय खलील का जन्म राजस्थान में हुआ था और वो भारत के लिए भी इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि फैंस किस तरह से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार