चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने IPL 2027 के ऑक्शन से पहले मैट हेनरी, ज़ैक फ़ॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, और आकाश मधवाल जैसे तेज गेंदबाज़ को बाहर किया है। उन्हें अब इनकी रिप्लेसमेंट खरीदनी होगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन तेज गेंदबाज़ों के नाम जिन्हें CSK आगामी ऑक्शन में टारगेट करेगी और किसी भी हाल में जरूर खरीदना चाहेगी।

दीपक चाहर (Deepak Chahar): हमारी लिस्ट में पहला नाम भारतीय तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने छोड़ दिया है। अब वो ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में CSK के पास उन्हें वापस खरीदने का सुनहरा मौका होगा। याद दिला दें कि दीपक IPL में लंबे समय तक CSK का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने चेन्नई के लिए 76 IPL मैचों में इतने ही विकेट लिए हैं। वो महान महेंद्र सिंह धोनी के पंसदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नई दीपक के लिए 5 से 10 करोड़ खर्च कर सकती है।

मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana): बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर लंकाई तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना भी CSK के टारगेट पर होंगे। पथिराना को KKR ने छोड़ा है। वो अपने शुरुआती  तीन IPL सीजन चेन्नई का हिस्सा थे। उन्होंने CSK के लिए 32 मैचों में 47 विकेट चटकाए। पथिराना अपनी बेहद सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। उनका एक्शन लीजेंड लसिथ मलिंगा जैसा है। साल 2025 में CSK ने पथिराना को 13 करोड़ फीस दी थी। CSK एक बार फिर उन पर 5 से 10 करोड़ खर्च कर सकती है।

तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी Indian Fast Bowler तुषार देशपांडे हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया है। तुषार एक आक्रमक गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने भी 3 साल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताए हैं। गौरतलब है कि IPL में तुषार का प्राइम 2023 (16 मैचों में 21 विकेट) और 2024 (13 मैचों में 17 विकेट) के सीजन में CSK के साथ ही देखने को मिला। वो 113 टी20 में कुल 144 विकेट ले चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर उन पर भरोसा कर सकती है। वो तुषार के लिए 4 से 5 करोड़ खर्च कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): अकील होसेन*, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस*, गुरजपनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स* (ट्रेड), जेमी ओवरटन*, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन* (ट्रेड), मुकेश चौधरी, नूर अहमद*, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल और उर्विल पटेल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार