आवेश खान एशिया कप में इंडियन टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में इस युवा गेंदबाज़ ने झोली भर-भरकर रन लूटाए हैं। आवेश को आईपीएल के बाद से ही टीम में कई मौके मिले, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट काफी हाई रहा है। ऐसे में अब आवेश की जगह इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को टीम के साथ जोड़ा जा सकता है।

Advertisement

दीपक चाहर (Deepak Chahar)

Advertisement

एशिया कप में दीपक चाहर इंडियन टीम के साथ स्टैंड बाई प्लेयर के तौर पर जुड़े हुए हैं। दीपक लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। यह तेज गेंदबाज़ नई गेंद के साथ विपक्षी टीम पर कहर बरपा सकता है। चाहर नई गेंद को अंदर और बाहर दोनों ही तरफ स्विंग करवाने का दम रखते हैं। नेट्स में गेंदबाज़ी करते हुए दीपक चाहर अच्छे नज़र आए हैं साथ ही वह बल्लेबाज़ी करते हुए भी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में उन्हें आवेश की जगह टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami)

सेलेक्टर्स ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी अनुभवी मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया। शमी को एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। लेकिन अब उन्हें आवेश की जगह टी-20 वर्ल्ड की स्क्वाड में जगह मिल सकती है।

Advertisement

बता दें कि मोहम्मद शमी नई गेंद से अपनी रफ्तार और स्विंग से कहर बरपाते हैं, वहीं उनके पास पर्याप्त अनुभव भी है। हाल ही में उन्होंने आईपीएल 2022 के सीज़न में गुजरात टाइटंस के बॉलिंग अटैक की अगुवाई करते हुए 20 विकेट चटकाए थे। ऐसे में वह आवेश को रिप्लेस करने के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

शार्दुल ठाकुर को बीते समय में इग्नोर किया गया है, लेकिन शार्दुल कठिन समय में विकेट चटकाने का दम रखते हैं। शार्दुल ने कई मौकों पर टीम के लिए बड़े विकेट चटकाने के अलावा बल्ले के साथ भी जरूरी रन बनाए हैं।

Advertisement

टीम के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा चोट के कारण परेशान हैं और अगर वह अपनी चोट की वज़ह से टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अवेलेबल नहीं हो पाते तो ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर शार्दुल की गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे में वह आवेश के बेहतरीन रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार