रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में दीपक चाहर आखिरकार अपनी पुरानी लय में लौटते नजर आए। खराब फॉर्म से जूझ रहे इस तेज गेंदबाज ने पहले विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट किया और फिर देवदत्त पडिक्कल को भी पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (10 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी पुरानी स्विंग गेंदबाजी की झलक दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुरुआत में ही दो बड़े झटके दिए।

Advertisement

इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत जरूर खराब रही, लेकिन तिलक वर्मा और नमन धीर की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम 166 रन तक पहुंचने में सफल रही। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रन की अहम पारी खेली।

166 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत की जरूरत थी और यह काम दीपक चाहर ने किया। इस सीजन अब तक दीपक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने शुरुआती मुकाबलों में काफी रन लुटाए थे और विकेट भी नहीं निकाल पा रहे थे। लेकिन आरसीबी के खिलाफ वह बिल्कुल पुराने अंदाज में गेंदबाजी करते नजर आए।

पारी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक चाहर ने विराट कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर शानदार स्विंग होती गेंद डाली। विराट फ्रंट फुट पर आकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और मिड ऑफ पर खड़े राज बावा ने आसान कैच पकड़ लिया। इस तरह विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हो गए।

VIDEO:

Advertisement

विराट के आउट होने के बाद अपने अगले ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक ने देवदत्त पडिक्कल को भी चकमा दे दिया। ऑफ स्टंप लाइन पर पड़ी गेंद सीम से बाहर निकली और पडिक्कल के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के दस्तानों में चली गई।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

पडिक्कल 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए और आरसीबी को 24 रन पर दूसरा बड़ा झटका लग गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार