टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर 1 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी आगरा के जेपी पैलेस होटल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन भी दिया था जहां टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी भी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी शादी और रिसेप्शन के ज्यादातर वीडियो नहीं देखने को मिले थे लेकिन अब दीपक चाहर धीरे-धीरे उन पलों को खुद साझा कर रहे हैं।

Advertisement

दीपक चाहर ने अपने संगीत समारोह के दौरान किए गए कपल डांस का एक वीडियो साझा किया है जिसमें दीपक चाहर और जया भारद्वाज को बॉलीवुड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, जया ने 'कभी खुशी कभी गम' मूवी के गीत 'बोले चूड़ियां' गाने पर भी सोलो डांस किया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दीपक-जया की जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Advertisement

दीपक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट मैच से ज्यादा दबाव था।' गौरतलब है कि दीपक चाहर पीठ में चोट के चलते आईपीएल 2022 के पूरे सीज़न से बाहर रहे थे जिसका खामियाजा उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को भुगतना पड़ा और वो इस सीज़न में भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए।

हालांकि, अगर आप दीपक चाहर के फैन हैं और उन्हें जल्दी से मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दीपक चाहर ने अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेनिंग की वीडियो भी हाल ही में शेयर की थी ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए भी अच्छा संकेत है। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि वो टीम में वापसी कब करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार