आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने अनोखे सेलिब्रेशन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के इस सीजन में ‘चिट सेलिब्रेशन’ काफी वायरल हो चुका है। उर्विल पटेल, आकाश सिंह और रघु शर्मा जैसे खिलाड़ी विकेट लेने या खास मोमेंट के बाद जेब से पर्ची निकालकर सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। अब दीपक चाहर ने भी इसी ट्रेंड को मजेदार अंदाज में अपनाया।

Advertisement

दीपक चाहर ने पारी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन का 8 रन पर विकेट झटककर मुंबई को पहली सफलता दिला दी। चाहर ने ऑफ स्टंप के आसपास गुड लेंथ पर गेंद डाली थी। फिन एलन ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके शरीर के काफी करीब थी और सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई।

विकेट मिलते ही दीपक चाहर ने जेब की तरफ हाथ ले जाकर ऐसा इशारा किया जैसे वह कोई पर्ची निकाल रहे हों। खास बात यह रही कि उनके हाथ में असली पर्ची नहीं थी, बल्कि उन्होंने ‘इनविजिबल चिट’ निकालने का मजेदार एक्ट किया। जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और फैंस भी मुस्कुराते नजर आए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष करती नजर आई। तिलक वर्मा ने 20 रन और हार्दिक पांड्या ने 26 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि आखिर में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 147 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार