दीपक हुड्डा के नाबाद अर्धशतक की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रविवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में छह विकेट पर 153 रनों का स्कोर बना लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को कप्तान केएल राहुल (29) और मयंक अग्रवाल (26) ने पहले विकेट लिए 5.2 ओवरों में 48 रनों की साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद हालांकि लुंगी एनगिडी ने पहले तो मयंक को बोल्ड करके इस साझेदारी का अंत किया और फिर उन्होंने राहुल को भी बोल्ड करके पंजाब को दूसरा झटका दिया।

Advertisement

राहुल ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 जबकि मयंक ने 15 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 26 रन बनाए। पिछले मैच में 99 रन बनाने वाले क्रिस गेल 12 रन ही बना पाए।

Advertisement

अपने दोनो ओपनरों को गंवाने के बाद पंजाब के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। लेकिन हुड्डा ने एक छोर संभाले रखा और अंत तक नाबाद रहकर उन्होंने टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया।

हुड्डा ने पहले तो मनदीप सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 और फिर क्रिस जॉर्डन के साथ सातवें विकेट के लिए 40 रनों की अविजित साझेदारी की। हुड्डा ने 30 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 62 रनों की आईपीएल की अपनी नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

मनदीप ने 14 और जॉर्डन ने नाबाद चार रन बनाए जबकि निकोलस पूरन और जेम्स नीशम ने दो-दो रन बनाए।

चेन्नई के लिए लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार