Deepti Sharma Most Wickets In Women's Internationa Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के अगले मुकाबले में वह इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं।

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दीप्ति इन दोनों मैचों में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Advertisement

दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके थे। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी और भारत ने 64 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। 

इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में भी दीप्ति ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने एक विकेट हासिल किया और इसी के साथ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 355 तक पहुंचा दी। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

अब झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा दोनों के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355-355 विकेट दर्ज हैं। इसका मतलब है कि दीप्ति अब इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर खड़ी हैं। अगर वह भारत के अगले मुकाबले में एक विकेट और हासिल कर लेती हैं तो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगी।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

  1. झूलन गोस्वामी – 355 विकेट
  2. दीप्ति शर्मा – 355 विकेट
  3. कैथरीन स्किवर-ब्रंट – 335 विकेट
  4. एलिस पेरी – 332 विकेट
  5. सोफी एक्लेस्टोन – 327 विकेट
Advertisement

भारत का अगला मुकाबला रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी, क्योंकि दीप्ति के पास झूलन को पीछे छोड़कर नया इतिहास बनाने का सुनहरा मौका होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दीप्ति शर्मा के करियर के आंकड़े की बात करें तो उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 166 विकेट हासिल किए हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 167 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने 22 विकेट चटकाए हैं। तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह दुनिया की सबसे सफल महिला गेंदबाज बनने के दरवाजे तक पहुंच चुकी हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार