Deepti Sharma Record: महिला टी20 एशिया कप 2026 (Women's T20 Asia Cup 2026) का सातवां मुकाबला गुरुवार, 03 सितंबर को भारत और हांगकांग (India Women vs Hong Kong Women) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
टूटेगा निदा डार का महारिकॉर्ड: भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा विमेंस T20I की टॉप गेंदबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने विमेंस टी20 एशिया कप में भी अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। इस टूर्नामेंट में दीप्ति अब तक 20 मैचों में 29 विकेट ले चुकी हैं। खास बात ये है कि आज वो दुबई के मैदान पर हांगकांग के पांच विकेट चटकाने में सफल होती हैं, तो विमेंस टी20 एशिया कप में अपने 34 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ इस टूर्नामेंट की नंबर-1 गेंदबाज़ बन जाएंगी।
फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी निदा डार के नाम दर्ज है, जिन्होंने 26 मैचों की 23 पारियों में 33 विकेट चटकाए। इस रिकॉर्ड लिस्ट में दीप्ति शर्मा 29 विकेट के साथ ठीक एक पायदान नीचे यानी दूसरी पॉजिशन पर हैं।
विमेंस टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट
- निदा डार (पाकिस्तान) - 26 मैचों की 23 पारियों में 33 विकेट
- दीप्ति शर्मा (भारत) - 20 मैचों की 20 पारियों में 29 विकेट
- रुमाना अहमद (बांग्लादेश) - 23 मैचों की 23 पारियों में 29 विकेट
- इनोका राणावीरा (श्रीलंका) - 19 मैचों की 19 पारियों में 27 विकेट
- सुगंधिका कुमारी (श्रीलंका) - 23 मैचों की 23 पारियों में 22 विकेट
दीप्ति शर्मा का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड: 29 वर्षीय दीप्ति शर्मा भारतीय टीम की अहम सदस्य खिलाड़ियों में एक हैं, जो कि अपने करियर में अब तक 150 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। उन्होंने T20I में 171 विकेट लेने का कारनामा किया है। खास बात तो ये है कि वो WT20I में दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली बॉलर भी हैं। उनसे ऊपर सिर्फ थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग हैं, जिन्होंने 110 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 173 विकेट झटके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टी20 स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुंटला कमालिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव