रायपुर, 10 मई (CRICKETNMORE) । दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज किंटोन डिकाक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कल हुए मुकाबले में अंपायर द्वारा आउट करार दिये जाने के बाद असंतोष जताया । डिकाक के इस रवैये की वजह से उन्हे मैच फ़ीस का 5 फ़ीसद ज़ुर्माना भरना पड़ा।
Advertisement
आईपीएल सूत्रों के मुताबिक ‘‘ डिकाक को आईपीएल खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया ।’’
एजेंसी