IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल सीज़न के लिए अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना कप्तान बना दिया है। ताज़ा खबरों की मानें तो वॉर्नर को कप्तान बनाए जाने के साथ-साथ अक्षर पटेल को दिल्ली का उप कप्तान बनाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीज़न में नियमित कप्तान ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स ने ये फैसला लिया है।

Advertisement

ऋषभ पंत की कमी को भर पाना तो मुश्किल होगा लेकिन वॉर्नर अपनी कप्तानी में दिल्ली को कहां तक लेकर जा सकते हैं ये भी देखना दिलचस्प होगा। पंत पिछले दिसंबर में एक कार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं और अब वो क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ग्रुप के एक सदस्य ने क्रिकबज्ज से बातचीत के दौरान बताया, "डेविड वॉर्नर हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उनके डिप्टी होंगे।"

वार्नर ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व भी किया है और 2016 के सीजन में उन्हें जीत तक भी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। SRH के साथ मनमुटाव के बाद, वार्नर 2022 सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे। उन्हें नीलामी में फ्रैंचाइजी ने 6.25 करोड़ में खरीदा था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का सीजन काफी प्रभावशाली रहा था जहां उन्होंने 12 मैचों में 48 के औसत और 150.52 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों के साथ 432 रन बनाए थे।

36 वर्षीय वॉर्नर, 2009 से 2013 तक आईपीएल में दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। वहीं, अक्षर 2019 से डीसी का हिस्सा हैं। वो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं। ऐसे में अब दिल्ली के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वॉर्नर और अक्षर की जोड़ी इस साल दिल्ली की टीम को उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी तक जरूर पहुंचाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार