दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के पास शनिवार (19 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन

Advertisement

राहुल ने आईपीएल में खेले गए 137 मैच की 128 पारियों में 45.99 की औसत से 4921 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 79 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

फिलहाल यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए 135 पारियां खेली थी। 

बता दें कि राहुल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएळ डेब्यू किया था। 

आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन

Advertisement

डेविड वॉर्नर – 135 पारी

विराट कोहली- 157 पारी

एबी डी विलियर्स- 161 पारी

Advertisement

शिखर धवन- 168 पारी

सुरेश रैना- 173 पारी

आईपीएल में 200 छक्के

Advertisement

राहुल ने अभी तक आईपीएल में 199 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में छक्का जड़ लेते हैं तो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

बता दें कि मौजूदा सीजन में भी तक राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पांच मैचों में 59.50 की औसत से 238 रन बनाए हैं औऱ अभी तक दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार