12 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। शिखर धवन के धमाकेदार अर्धशतक  के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2019 के 26वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली। कोलकाता के 178 रनों के जवाब में दिल्ली ने 18.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।  

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और पृथ्वी शॉ (14) और श्रेयस अय्यर (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन शिखर धवन एक छोर पर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे। इन दोनों को लौटने के बाद धवन ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े और दिल्ली को जीत के करीब ले गए। पंत ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। 

कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा,आंद्रे रसेल और नीतीश राणा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

कोलाकाता नाइट राइडर्स की पारी

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (65) और अंत में आंद्रे रसेल (45) की तेज तर्रार पारियों को दम पर 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों के मजबूत स्कोर बनाया। इन दोनों के अलावा मिडल ऑर्डर में रॉबिन उथप्पा ने 28 रन की पारी खेली। गिल ने 39 गेंदों में 65 रन की पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के जड़े।  वहीं रसेल ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए,जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कागिसो रबाडा, क्रिस मौरिस और कीमो पॉल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा को एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार