DC vs MI, IPL 2026:  दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। दिल्ली की इस जीत में मुख्य भूमिका उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाज समीर रिजवी ने निभाई। रिजवी ने आउट होने से पहले 90 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत को आसान बना दिया।

Advertisement

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ही मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी कर रहे थे और उन्होंने नंबर-4 पर बैटिंग करके टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोककर 51 रन बनाए। उनके अलावा MI के लिए रोहित शर्मा ने 26 गेंदों पर 35 रन और नमन धीर ने 21 गेंदों पर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। 

Advertisement

बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों की तो मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 26 रन देकर 2  विकेट झटके। वहीं लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके बाद जब दिल्ली की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत भी काफी खराब रही और उन्होंने केएल राहुल और नितिश राणा के विकेट सिर्फ 7 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद ओपनर पथुम निस्सांका और नंबर चार पर आए समीर रिजवी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया। निस्सांका ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली और समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को आसान सी जीत दिला दी। अंत में डेविड मिलर ने भी 18 गेंदों में 21 रन बनाकर औपचारिकता को पूरा किया और अपनी टीम को 18.1 ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी। मुंबई के लिए दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया। रिजवी को उनकी 90 रनों की तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार