दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव गजब की फॉर्म में हैं। आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव अपनी गेंद से कहर ढा रहे हैं। इस बीच कुलदीप यादव से जुड़ा एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यूजर को बड़े ही शांति से जवाब दिया है। इंग्लिश प्रीमियर लीग दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल लीगों में से एक है इसी से रिलेटेड था कुलदीप यादव का ट्वीट जिसपर फैन ने उनकी क्लास लगाने की कोशिश की थी।

Advertisement

कुलदीप यादव ने ट्वीट कर फुटबॉल टीम से दुखी होकर ट्वीट कर लिखा था, 'मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल पैटर्न इतना कष्टप्रद है। कोई अतिशयोक्ति नहीं, बैकलाइन लंबे समय से संघर्ष कर रही है, गेंद को खोने पर कोई दबाव नहीं दिखता है।' जिसके बाद एक क्रिकेट फैन कुलदीप के फुटबॉल विश्लेषण में ज्यादा खुश नहीं था।

Advertisement

फैन चाहता था कि कुलदीप यादव अन्य क्षेत्रों में सलाह देने के बजाय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें और उसने कुलदीप पर तंज कसते हुए लिखा, 'क्रिकेट पे ध्यान दे यहां ज्ञान मत बांट।' यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसपर कुलदीप यादव ने शांत प्रतिक्रिया के साथ लिखा, 'HaHa ओके भाई।'

बता दें कि आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव ने अब तक खेले गए 6 मैचों में 14.31 की औसत से 13 विकेट झटके हैं। कुलदीप यादव लगातार दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप यादव की फॉर्म को देखकर लगता है कि जल्द ही उनकी टी-20 और वनडे टीम में वापसी हो सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार